Welcome to S.B. Garda College here is the scrolling line for latest update news or any other updates Welcome to S.B. Garda College here is the scrolling line for latest update news or any other updates

Recent Events

ગાર્ડા કોલેજમાં ‘જનજાતિય ગૌરવ દિવસ’ નિમિત્તે ચિત્ર સ્પર...

Read More..

ગાર્ડા કોલેજમાં ‘જનજાતિય ગૌરવ દિવસ’ નિમિત્તે નિબંધ સ્પર...

Read More..

સેવા સંકલ્પ અભિયાન અંતર્ગત એસ. બી ગાર્ડા કોલેજમાં સ્વચ્...

Read More..

એસ. બી. ગાર્ડા કોલેજમાં આશીર્વાદના દીવડા કાર્યક્રમ યોજા...

Read More..

ગાર્ડા કોલેજમાં યોજાયો જોબ ફેર

Read More..

નવસારીની ગાર્ડા કોલેજમાં 'સિકલ સેલ રોગ જાગૃતિ કાર્યક્રમ...

Read More..
View All

गार्डा कॉलेज, नवसारी में ‘हिन्दी दिवस’ के उपलक्ष्य में  ‘काव्य-पठन’ प्रतियोगिता का सफल आयोजन

12-09-2026

गार्डा कॉलेज, नवसारी में ‘हिन्दी दिवस’ के उपलक्ष्य में  ‘काव्य-पठन’ प्रतियोगिता का सफल आयोजन

‘राजभाषा हिन्दी’ के महत्व को उद्घाटित करते हुए गार्डा कॉलेज, नवसारी के हिन्दी विभाग एवं I.Q.A. Cell के संयुक्त तत्वावधान में ‘हिन्दी दिवस’ (१४ सितंबर) के उपलक्ष्य में ‘काव्य-पठन’ प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक १२/०९/२०२६ को किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ रिंकु भंडेरी द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना से हुआ । इसके पश्चात  महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. धर्मवीर गुर्जर महोदय ने अपने प्रेरणादायी प्रवचन में हिन्दी भाषा के महत्व तथा छात्राओं के व्यक्तित्व में काव्य के महत्व को प्रकाशित किया । इस प्रतियोगिता के निर्णायक महोदया डॉ. तृषा गज्जर का शाब्दिक अभिवादन हिन्दी विभाग के प्रा. बिना आहिर के द्वारा किया गया । प्रतियोगिता के  नियमों की जानकारी हिन्दी विभाग के अध्यक्षा डॉ. उषा परमार के द्वारा दी गई । प्रतियोगिता में प्रतिभागी बने छात्राओं ने विभिन्न कवियों की रचनाओं का भावपूर्ण एवं प्रभावशाली काव्य-पाठ प्रस्तुत किया । प्रतियोगिता में कुल २९ छात्राओं ने अपनी वाचन-कला, उच्चारण, स्वर, लय, भावाभिव्यक्ति तथा प्रस्तुति कौशल का सुंदर प्रदर्शन किया । प्रतियोगिता में प्रथम क्रम दृष्टि पटेल, द्वितीय क्रम पद्मा बिश्नोई एवं तृतीय क्रम क्रिषा कानानी ने प्राप्त किया । इन प्रतिभागियों को महाविद्यालय के उप-प्राचार्य डॉ. हितेश पटेल द्वारा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का सफ़ल संचालन प्रा. बिना आहिर के द्वारा किया गया । कार्यक्रम के अंत में  डॉ. उषा परमार धन्यवाद ज्ञापित किया ।